Jaunpur News: मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया स्वागत समारोह

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया स्वागत समारोह
  • प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम प्रादेशिक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रान्तीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी का स्वागत समारोह किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय महामन्त्री अजीत उपाध्याय व अध्यक्ष विषय समिति प्रवीन रॉय रहे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामन्त्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा प्रान्तीय अध्यक्ष व उनकी कार्यकारणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पित कर व अंगवस्त्रम् पहनाकर स्वागत किया गया।

उक्त आयोजन आगामी प्रान्तीय अधिवेशन की तैयारियों की विषय वस्तु पर आधारित रहा। बैठक में आगामी प्रान्तीय कार्यकारिणी के चुनाव हेतु विभिन्न जनपदों से आये प्रस्ताव के क्रम में जनपद का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। प्रान्तीय अधिवेशन के स्थल व उसके वस्तुस्थिति का निर्धारण विषय समिति द्वारा किया जायेगा।

Jaunpur News: मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया स्वागत समारोह

इस मौके पर प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी शासन और राजस्व परिषद की रीढ़ हैं। प्रान्तीय कार्यकारिणी सदैव कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के हितों व अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती है। बैठक को विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष व राजीव श्रीवास्तव महामन्त्री, अजीत उपाध्याय, शिवमोहन श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष ने भी सम्बोधन द्वारा अपने विचार प्रकट किये।

बैठक में मण्डल मन्त्री गिरीश सिंह, क्रीडा और सांस्कृतिक मन्त्री खजान सिंह, प्रान्तीय प्रचारक दुली चन्द्र, विषय समिति के अध्यक्ष प्रवीन रॉय (आजमगढ़), सदस्य विषय समिति जितेन्द्र मिश्रा (कानपुर), दीप श्रीवास्तव (सुल्तानपुर), मनोज गुप्ता (मऊ), प्रदीप शर्मा फिरोजाबाद द्वारा दूरभाष के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी गयी। कलेक्ट्रेट जौनपुर से आशीष श्रीवास्तव, अब्दुर्रहीम सिद्दीकी, आनन्द सिंह, राकेश गौतम, दीपचन्द सोनकर, पवन मौर्य, भानु विश्वकर्मा, प्रवीन श्रीवास्तव, नीरज यादव, त्रिलोकी नाथ सिंह, धनन्जय दूबे, जितेन्द्र मौर्य सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मन्त्री आशीष त्रिपाठी ने किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!