Jaunpur News: कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न


वैभव वर्मा

जौनपुर। कसौधन वैश्य समाज ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह किया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद कसौधन (राष्ट्रीय महामंत्री कसौधन वैश्य समाज) डॉ. अंजना सिंह एवं संरक्षकगण ने भगवान कश्यप जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प प्रज्वलित करके किया। अतिथियों को शुभम कसौधन अध्यक्ष कसौधन वैश्य समाज जौनपुर द्वारा मंचासीन करके उन्हें महामंत्री अंकुर कसौधन सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण ते हुये बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में राजेंद्र सिंह ‘राज’ ने  गणेश वंदन करते हुये अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से किया।

कार्यक्रम में संरक्षकों ने नये पदाधिकाकरियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अमर सुदामा ग्रुप प्रतापगढ़ की झांकी रही। झांकी का मुख्य आकर्षण फूलों द्वारा बरसाने की होली, राधा कृष्ण द्वारा  विभिन्न प्रकार की झांकी, कृष्ण—सुदामा के चरित्र का सदृश्य झांकी रहा।

मुख्य अतिथि विनोद कसौधन ने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य रंगों के माध्यम से आंतरिक शुद्धि, अहंकार के दहन, और प्रेम-भाईचारे को बढ़ाना है। यह उत्सव केवल शारीरिक रंग नहीं, बल्कि प्रेम, ज्ञान और समर्पण के दिव्य रंगों को अपनाने का संदेश देता है, जिससे मन के नकारात्मक विकार दूर होते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि होली एकता का प्रतीक है, जहाँ सभी भेद-भाव मिटाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि होली के बाद होली मिलन का उत्सव के रुप में सामाजिक, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक रुप से इस लिए मनाते हैं कि होली मिलन आध्यात्मिक प्रेम को दर्शाता है जो सभी में एक ही ईश्वर को देखता है।

अन्त में आये अतिथियों को संस्थाध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हर्षित कसौधन ने किया। अतिथियों का आभार अंकुर कसौधन ने किया। इस अवसर पर संरक्षकगण उमेश चंद्र कसौधन, डॉ श्रीराम कसौधन, दिनेश चंद्र कसौधन, विनय कसौधन, ओम प्रकाश कसौधन, रवि प्रकाश कसौधन, दिनेश कसौधन, जगदीश चंद्र कसौधन, सुरेश कसौधन, प्रमेन्द्र कसौधन, रमेश चंद्र कसौधन, सुरेश कसौधन, मुदित कसौधन, राजकुमार कसौधन, प्रहलाद कसौधन, आलोक कसौधन, डॉ हर्षित कसौधन, योगेश कसौधन, मनीष कसौधन, आदर्श कसौधन, संजीव कसौधन, अमित कसौधन, हरीदर्शन कसौधन, अंकित कसौधन, प्रिंस कसौधन, अनिकेत कसौधन, अमित कसौधन, गौरव कसौधन, आयुष कसौधन, विष्णु कसौधन, संजय कसौधन, प्रशांत कसौधन, मनीष कसौधन, अभिषेक कसौधन, आनंद कसौधन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!