बिल जमा करने के बाद भी स्मार्ट मीटर नहीं हुआ चालू
एजेंसी पर कार्य ठप, उपभोक्ताओं की लगी भीड़
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। नगर के जय माँ अम्बे इंडेन गैस सर्विस का आफिस दो दिनों से अंधेरे में है। बिजली न होने के कारण कोई भी कार्य नही हो रहा है। कार्यालय का कम्प्यूटर सिस्टम बिजली न होने के कारण बन्द हो गया गया जिससे आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहा है। भारी संख्या में उपभोगता एजेंसी पर आते हैं। अपनी गैस पर्ची निकलवाने लेकिन एजेंसी की बिजली कट होने के कारण ग्रहको को भारी असुविधा हो रही है।
जहां गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है रसोई गैस की किल्लत है, वहीं जिन कनेक्शन धारकों की बुकिंग है, उनकी बुकिंग पर्ची इंस्टाल न होने के कारण उन्हें भी रसोई गैस नहीं मिल रही है जिससे भारी संख्या में गैस एजेंसी पर भीड़ एकत्र हो रही है।
गैस एजेंसी संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट ने बताया कि विजली विभाग के कर्मचारी बिना बुकिंग के गैस सिलेंडर मांग रहे थे। जबरन दबाव बना रहे थे। गैस न देने पर शनिवार को मेरी एजेंसी की बिजली सप्लाई काट दिया। एक अन्य कनेक्शन का स्मार्ट मीटर बन्द कर दिया गया। बिल का ऑनलाइन भुगतान के बाद भी स्मार्ट मीटर की सप्लाई चालू नहीं की गई जिससे ग्राहकों का नुकसान हो रहा है।
.jpg)






