Jaunpur News: अनावश्यक रूप से शिक्षकों को न रोका जाय: राजेश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अनावश्यक रूप से शिक्षकों को न रोका जाय: राजेश


सुनील शर्मा

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा चल रहे बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में जिन केन्द्रों पर मूल्यांकन होने हैं, उसके समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का नाम परीक्षक के रूप मे न शामिल किये जाने से संबंधित शिक्षकों में काफ़ी रोष था। इस संबंध में शिक्षकों ने इस पीड़ा से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराइ के प्रांतीय संरक्षक एवं वाराणसी शिक्षक विधान परिषद के प्रत्याशी रमेश सिंह को अवगत कराया। उन्होंने फ़ौरन बोर्ड सचिव भगवती सिंह से उक्त समस्या के संबंध मे वार्ता किया। वार्ता के उपरांत सचिव ने उन सभी शिक्षकों को परीक्षक बनाते हुए आदेश जारी किया। यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अब अनावश्यक रूप से मूल्यांकन केन्द्रों पर उन केन्द्रों के शिक्षकों को न रोका जाय और संबंधित मूल्यांकन केन्द्रों पर उन्हें परीक्षक के रूप में भेजा जाय।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!