Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर में अंक पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सरस्वती विद्या मन्दिर में अंक पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभी भैया बहनों को अंक पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि पवन पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि तथा पूर्व छात्र विद्या मन्दिर, विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश जायसवाल की उपस्थिति में सरस्वती वंदना से हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहनों को सम्मानित किया गया। 

कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले भैया बहन क्रमश: नर्सरी में आर्या यादव, विराट यादव, तान्वी जायसवाल, एल०के०जी० में आद्विका सोनी, स्नेहा मोदनवाल, दिव्यांश यादव, यू०के०जी० में विनायक अग्रहरि, आकृति मौर्या, जान्सी यादव, प्रथम में साक्षी यादव, शिवांश यादव, चन्द्रबाबू, द्वितीय में लक्ष्य अग्रहरि,अर्पिता प्रजापति, अंश अग्रहरि, तृतीय में यशस्विनी, अर्शिका, अहान बिंद, चतुर्थ में माधुरी यादव, म्यांशी यादव, आराध्या जायसवाल, पंचम में अनुकृति मिश्रा, निष्ठा साहू, हर्ष सिंह, षष्ठ में अनन्या बिंद, आस्था अग्रहरि, जाह्नवी गुप्ता, सप्तम में समीक्षा सिंह, आयुष, आकृति मिश्रा तथा अष्टम में शाश्वत सिंह, चाहत सिंह, आंशी यादव रहे। आदर्श अभिभावक के रूप में अमित सिंह तथा आदर्श आचार्य तेज बहादुर वर्मा को अंगवस्त्र और श्री फल देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने सभी आगंतुक मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये सभी भैया बहनों को उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य अरुण मिश्र, तेज बहादुर वर्मा, दीपक, अनूप पाण्डेय, विनोद शास्त्री, आचार्या बहन प्रतीका सिंह, श्वेता, प्रतिमा, स्वाती आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!