Jaunpur News: नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय सामान्य कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय वर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवाजी सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील, रामलीला मैदान, खुटहन रोड, योगी तिराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हुई। रैली में छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ समाज का निर्माण करें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान की सराहना की और छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा किया।

इस दौरान प्राचार्य प्रो. संजय वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज को भी जागरूक करें।

उन्होंने आगे कहा कि नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। एनएसएस के माध्यम से छात्राओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास हो रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर प्रो. आनंद सिंह, प्रो. अखिलेश राम, प्रो. एम.पी. सिंह, रमेश चंद्र, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. अमृता बरनवाल, प्रो. अजय शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक राज बहादुर जायसवाल, रत्नेश जी, संतोष जी, सुरेश जी, योगेंद्र जी, अनुराग जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!