Jaunpur News: कुम्भापुर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  कुम्भापुर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह


सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कुम्भापुर गांव में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन ग्राम प्रधान जड़ावती देवी ने फीता काटकर किया जहां गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह में गांव के सम्मानित व्यक्तियों में आरसी पटेल, सुबास प्रजापति, राममूरत गौतम, अनीश सरोज, मनोज सरोज, वीरेंद्र सरोज, आल्हा सरोज, हीरालाल भारतीय, काशीनाथ गौतम, नरसिंग तिवारी, संतोष शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (मैडम) तथा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भी शामिल हुये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान जड़ावती देवी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहायता मिलेगी।

ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण से गांव के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!