Jaunpur News: लक्ष्मण शक्ति बाण की कथा को सुनकर भाव—विभोर हो गये भक्त

Aap Ki Ummid
follow us

 करौरा ग्रामसभा में श्रीराम कथा का हुआ आयोजन

Jaunpur News: लक्ष्मण शक्ति बाण की कथा को सुनकर भाव—विभोर हो गये भक्त


तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करौरा ग्राम सभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। रविवार को कथा के दूसरे दिन कथा वाचक श्री कनक जी महाराज नैमिषाण्य जी ने भक्तों को लंका काण्ड की कथा का रसपान कराये। महाराज जी ने बताया कि लंका में असुरों को बल का अहंकार था और बानरों को भगवान का आशीर्वाद था जिस कारण असुरों की पराजय हुई।

उन्होंने आगे बताया कि जब जीव प्रभु की शरण में आ जाता है तो प्रभू स्वयं उसकी रक्षा करते हैं। इस दौरान भगवान लक्ष्मण जी को लगे शक्ति बाण की कथा सुनकर भक्त भाव—विभोर हो उठे। यह कथा विगत 10 वर्षों से अनवरत आयोजित की जाती है।

कथा में मुख्य यजमान योगेश सिंह, हरिओम राइस मील, राजेश सिंह, बबलू सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!