Jaunpur News:रजनीश मौर्य जन अधिकार पार्टी विधानसभा अध्यक्ष पुनः नियुक्त

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:रजनीश मौर्य जन अधिकार पार्टी विधानसभा अध्यक्ष पुनः नियुक्त


डा. संजय यादव/पंकज बिन्द

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा में जन अधिकार पार्टी ने रजनीश मौर्य को बदलापुर का विधानसभा अध्यक्ष पुनः मनोनीत किया है। यह दूसरी बार है जब उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई। इस खबर के मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने रजनीश मौर्य का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। अपनी नियुक्ति पर रजनीश मौर्य ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे और हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!