विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय क्षेत्र के कटाहित खास गांव के कमालपुर में जनकल्याण फाउंडेशन की तरफ से सम्मान समारोह हुआ जहां विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाली 102 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रमुख सिकंदर बहादुर मौर्य ने कहा कि महिलाओं के बिना किसी भी समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलने से ही समाज की वास्तविक प्रगति संभव है।
इसी क्रम में पर्यावरण साथी राज बहादुर यादव ने आधी आबादी की भूमिका को पर्यावरण से जोड़ते हुए वृक्षों के महत्व पर चर्चा की। ब्लॉक मिशन मैनेजर इंद्रजीत पाल ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चूड़ी निर्माण, डोरमैट, मच्छरदानी और डिटर्जेंट पाउडर जैसे विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्हें मेलों और हाट-बाजारों में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मनीष मौर्य, जिलाजीत यादव, जीतेंद्र, संतोष, सुनील, मोती लाल, उर्मिला, उषा, चन्द्रिका, सुमित्रा, मीना, राम सिंह, अशर्फी, प्रभावती, रामजस, रामदुलारी, गीता, प्रमिला, संगीता, अनीता, अंकित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में सिकंदर बहादुर मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)







