Jaunpur News: संस्कारित युवाओं से ही भविष्य का भारत और सुन्दर होगा: अर्चना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संस्कारित युवाओं से ही भविष्य का भारत और सुन्दर होगा: अर्चना


बलिदान दिवस पर शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सखवट (भगत सिंह चौराहे) पर सोमवार को बलिदान दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने शहीदों के योगदान एवं बलिदान के बारे में बताया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अर्चना शुक्ला ने बताया कि वर्तमान के युवाओं को शहीदो के विचार को आत्मसात कर उनके मार्ग पर चलना चाहिए तथा संस्कारित युवाओं से ही भविष्य का भारत और सुंदर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम शंकर पाण्डेय एवं संचालन तरुण चौबे ने किया। अंत में आए अतिथियों के प्रति कार्यक्रम संयोजक उदयराज सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, अरुण सिंह, बब्बू सिंह, मातादीन यादव, जमींदार सिंह, हीरा लाल दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!