तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद के. सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रणव सिंह का निधन हो गया। उनका शव घर पहुंचते ही चारों तरफ कोहराम मच गया। बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा सिंह के बड़े पुत्र प्रणव सिंह पंजाब शहर के जालंधर में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे जिनको शनिवार को बाइक से आमने-सामने की टक्कर में घायल हो गयी। तत्पश्चात इलाज के दौरान शनिवार के दिन ही मौत हो गयी जिनका शरीर निज स्थान नगौली सुजानगंज पर सोमवार के दिन शव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन हेतु उपस्थिति रहे तथा शोक संवेदना व्यक्त किए। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
.jpg)







