Jaunpur News: एक दिवसीय ब्लॉकस्तरीय कार्यशाला आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  एक दिवसीय ब्लॉकस्तरीय कार्यशाला आयोजित


अश्विनी सैनी

उन्नाव। जनपद के बीघापुर क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के लिए एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विकास खंड के विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष, सचिव, प्रधान/इंचार्ज शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना रहा। साथ ही आगामी शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता ने उपस्थित समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंध समिति के गठन और कार्यवृत्त को बताते हुए विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि एवं सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। कार्यशाला में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिथईखेड़ा की एसएमसी उपाध्यक्ष नीता देवी, शिवगंज से आकांक्षा सिंह, रत्ना पांडे ने भी संबोधित किया। संचालन ए.आर.पी दुर्गेश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर ए.आर.पी मनीषा, योगेश कुमार के अलावा शिक्षक विश्वनाथ सिंह, राज किशोर, धीरज सिंह, विजय सिंह, गणेश शंकर गुप्ता, जितेंद्र सिंह चंदेल, शिव प्रसाद मिश्र, पवन सिंह, संजय पांडेय, संदीप शुक्ल, रजनीश सिंह सहित सभी प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!