तारा रानी की कथा के बाद प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ जागरण
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर में अधिष्ठात्री मां शंकरी देवी के दरबार मे नीतीरत समिति की ओर से भगवती जागरण का भव्य आयोजन हुआ। जीएस जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन सुनकर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। जागरण में राधाकृष्ण, प्रभू श्रीराम, हनुमान और मत्स अवतार की अलौकिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सुबह तारा रानी की कथा के बाद प्रसाद वितरण के साथ जागरण संपन्न हुआ। मां शंकरी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील चौरसिया द्वारा आयोजित भगवती जागरण का शुभारंभ समिति के संरक्षक विधायक बम्बा लाल दिवाकर और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई ने मां की ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया।
जनपद के उद्दीयमान गायक ज्ञानेंद्र शुक्ला की सफल प्रस्तुति ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। मशहूर भजन गायक सरदार सनी सरताज ने अपने भजनों से समां बांध दी। गायिका ज्योति गोस्वामी ने मातारानी और श्याम बाबा के भजनों की सफल प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। वहीं विजया सलोनी, रोली सरगम आदि कलाकारों ने माता के सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे। जागरण में माता रानी का अलौकिक शृंगार, बालाजी महाराज, राधाकृष्ण, मत्स अवतार सहित श्रीराम भगवान की प्रस्तुत की गई। झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सफल प्रस्तुति से रात भर भक्त मां की भक्ति में गोते लगाते रहे। सुबह तारा रानी की कथा के साथ जागरण सम्पन्न हुआ। भक्तों को माता रानी का पंच मेवे का भोग प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान देवकी नंदन सैनी, वीपी सिंह सेंगर, अनिल तिवारी, रामनरेश सिंह, नीरज सैनी, नागेन्द्र सिंह सेंगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, आशीष कनौजिया, अमित कुशवाहा, अमरनाथ पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विक्रम सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश द्विवेदी, तनय अवस्थी, डा. दिनेश यादव, अभिनव शर्मा, विनोद मिश्रा, संजय चौरसिया, राजू चौहान सहित सेवा समिति के ग्रीश शुक्ला, संजीव गुप्ता, प्रेम नारायन तिवारी, हरिपाल सिंह के अलावा आयोजक सुनील चौरसिया ने सपरिवार माता रानी के चरणो में अरदास लगाकर सुख—समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम के पूर्व मां शंकरी देवी की महाआरती में जन सैलाब उमड़ पड़ा।
.jpg)









