Jaunpur News: हसनगंज कोतवाली में 'महिला मिशन शक्ति' कार्यक्रम आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us

 


Jaunpur News: हसनगंज कोतवाली में 'महिला मिशन शक्ति' कार्यक्रम आयोजित


अश्विनी सैनी

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) प्रेमचन्द्र के प्रभावी पर्यवेक्षण में हसनगंज कोतवाली में शनिवार को “महिला मिशन शक्ति” कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानून संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा। इस मौके पर उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय विस्तार से बताए गए। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से जागरूकता प्राप्त किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।


ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!