विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की मां ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाई है कि उक्त युवक प्रेमजाल में फंसाकर बेटी से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता की मां ने आरोपी योगेश बिंद पर आरोप लगा मुकदमा दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने आरोपी युवक से शादी करने को कही तो उसने इनकार करते हुए किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बाबत पछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
.jpg)






