सीसीटीवी कैमरों को चेक करके दिये आवश्यक दिशा निर्देश
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में नवरात्रि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह चौकियां धाम पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने चौकियां धाम में भारी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पुलिस अधिकारियों के साथ चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा सहित उपस्थित पंडा पुजारियों से वार्ता किया। साथ ही मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी लाइन बाजार किरन सिंह और चौकी इंचार्ज चौकियां राम प्रकाश यादव को तमाम आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस, सृष्टि जैन आईपीएस सहित तमाम पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे।
.jpg)
