बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सैदपुर गांव में स्थित पुलिया के पास रविवार की देर रात को बाइक सवार मनबढ़ों ने कार सवार दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गयी। जानकारी के अनुसार जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी जंग बहादुर यादव व कुंवर बहादुर यादव परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कार से केराकत के बेलाव बाजार गए थे। वहां खरीददारी में कुछ सामान नही मिला। वे लोग उसे लेने कल्याणपुर बाजार आ रहे थे। बेलाव पूल के पास एक बाइक पर आ रहे लोगों से पुल के पास ओवरटेक करने को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी।उसके बाद जब कार ऊक्त पुलिया के पास पहुंची थी कि वही बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करके रुकवा लिये। कार रुकते ही उन तीनों ने लोहे के पंच से जंग बहादुर के ऊपर हमला कर दिया। यह देखकर उसका भाई कार से बाहर निकलकर उन तीनों को रोकने का प्रयास किया जिस पर उन तीनों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान कार में सवार महिला शोर मचाने लगी। उसी समय हूसेपुर गांव निवासी शैलेश यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंच गया। दोनों ने किसी प्रकार दोनों को छुड़ाया।उसके बाद तीनों भाग गये। वहीं दोनों भाई कल्याणपुर बाजार में एक चिकित्सक के पास आकर दवा उपचार करवाने लगे। उसी समय गश्त कर रहीं थानाध्यक्ष ऋतु जैन व सहयोगी श्रीप्रकाश शुक्ल मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। घटनास्थल पर गये। वहां से जलालपुर थाना प्रभारी गजानन्द चौबे को जानकारी दिया तो वह एसआई राम अवतार को मय फोर्स मौके पर भेजे।
.jpg)







