डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित सराय मोहिउद्दीनपुर नहर के पास से पुलिस ने
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र मनराज के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज था जिसमें वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सरायमोहिउद्दीनपुर नहर के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 6 मार्च को सम्भल शाह का पूरा गांव में हुई घटना में वांछित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जियाउद्दीन अंसारी, हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल यादव तथा कांस्टेबल ओम प्रकाश शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
.jpg)







