Jaunpur News: दारुल उलूम साईदीया मदरसा मीरगंज में हुआ रोजा इफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  दारुल उलूम साईदीया मदरसा मीरगंज में हुआ रोजा इफ्तार


रमजान की रौनक में उमड़ा अकीदतमन्दों का सैलाब

अरविन्द यादव

मीरगंज, जौनपुर। पवित्र रमजान माह की बरकतों के बीच मीरगंज करियांव स्थित दारुल उलूम साईदीया मदरसा में रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। रोजेदारों, उलेमा-ए-कराम, मदरसे के छात्रों सहित क्षेत्री लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पूरे परिसर में इबादत, भाईचारे और रमजान की रौनक का खूबसूरत माहौल देखने को मिला।

इफ्तार से पहले लोगों ने कुरान की तिलावत और दुआओं में वक्त गुजारा। जैसे ही मग़रिब की अजान हुई, रोजेदारों ने खजूर, फल, शरबत सहित अन्य व्यंजनों के साथ रोजा इफ्तार किया। इसके बाद सभी ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी तथा मग़रिब की नमाज अदा किया।

उलेमा-ए-कराम ने इस मौके पर कहा कि रमजान इस्लाम का सबसे मुकद्दस और बरकतों से भरा महीना है। यह महीना इंसान को सब्र, त्याग, परहेजगारी और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है। रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपने अंदर इंसानियत और तकवा पैदा करने का जरिया भी है। इफ्तार कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!