छात्र—छात्राओं के खिले चेहरे, अभिभावकों ने गुरूजनों के कार्यों को सराहा
अमित सिंह
जौनपुर। नगर के परमानतपुर निकट मैहर माता मन्दिर के सामने स्थित हरिहर सिंह इंटरनेशनल स्कूल यूपी बोर्ड का वर्ष 2025—26 का परीक्षाफल घोषित हो गया। मंगलवार को आयोजित घोषित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र—छात्राओं ने वार्षिक रिजल्ट प्राप्त किया तो खुशी से झूम उठे। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की उपप्रबंधिका मधुलिका सिंह ने फीता काटकर किया।
इसके पहले उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने हाथों से कई बच्चों का रिजल्ट दिया। साथ ही उनके साथ फोटो सेशन भी करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा. ओम प्रकाश सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त अतिथियों ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया।
.jpg)










