शीतला सरोज
मुम्बई। शिवसेना (उद्धव) ने संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अमेय रमेश लटके को युवा सेना, अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का विभाग प्रमुख नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अनुशंसा पर युवा सेना के अध्यक्ष एवं विधायक आदित्य ठाकरे द्वारा की गई। अपनी नियुक्ति पर अमेय रमेश लटके ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ यह पद सौंपा गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के जनाधार को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए वे पूरी मेहनत करेंगे। लटके की नियुक्ति पर प्रलेश सावंत, विनोद तिवारी, दीपक विश्वकर्मा, नागेश चैरसिया, विश्वम्भर मल्लाह, शत्रुघ्न पटेल, सूरज तिवारी, नितेश चौरसिया, राहुल विश्वकर्मा, सुजीत रजक, स्वप्नील मोरे, आशुतोष तिवारी, पप्पू चौरसिया, राजू तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
.jpg)









