Jaunpur News: नहर की झाड़ियों में मिला लापता युवती का शव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नहर की झाड़ियों में मिला लापता युवती का शव




गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कर रही थी तलाश

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव से 4 दिन से लापता 18 वर्षीया युवती का शव शनिवार सुबह शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मयारी गांव निवासी राम अचल की पुत्री गोल्डी बुधवार पूर्वाह्न किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से निकल गई थी। परिजनों के मुताबिक उसे घर से लगभग 200 मीटर दूर शारदा नहर की पुलिया पर बैठे देखा गया था जिसके बाद उसके नहर में कूद जाने की आशंका जताई जा रही थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने नहर में जाल डलवाकर गोताखोरों की मदद से भी खोजबीन कराई लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली थी। शनिवार सुबह गोल्डी का शव घर से करीब 5 किलोमीटर दूर सुइथाकला गांव के पास शारदा सहायक नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। गोल्डी के शव मिलने की सूचना पाते हीं परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मृतका अपने माता-पिता की छह संतानों में सबसे छोटी थी और उसने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!