Jaunpur News: सीबीएसई बोर्ड का आखिरी पेपर देकर मुस्कान के साथ बाहर निकले छात्र-छात्राएं

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  सीबीएसई बोर्ड का आखिरी पेपर देकर मुस्कान के साथ बाहर निकले छात्र-छात्राएं


जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का अंतिम पेपर सोशल साइंस समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी और राहत के साथ परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। लंबे समय से चल रही बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान साफ नजर आई।

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों के साथ परीक्षा के अनुभव साझा करते हुए और आगे की योजनाओं पर चर्चा करते दिखाई दिये।

इस बाबत पूछे जाने पर छात्रों ने बताया कि पहला पेपर गणित का था जो थोड़ा कठिन लगा, लेकिन इसके बाद इंग्लिश, साइंस, आईटी, हिंदी और सोशल साइंस के पेपर अपेक्षाकृत अच्छे रहे। अंतिम पेपर समाप्त होने के बाद सभी ने राहत महसूस की। देखा गया कि डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा बारादुआरिया के छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा खत्म होने पर खुशी जताई। इस मौके पर मौजूद मो. अफरीदी सिद्दीकी, आयुष सिंह, जमानत अब्बास, मयंक अस्थाना, एहजम जिलानी, अब्दुररब खान, अहद फरीद सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे जिन्होंने परीक्षा समाप्त होने पर खुशी जाहिर किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!