Jaunpur News: शाहगंज में हुआ जायसवाल युवा समाज का होली मिलन व शपथ ग्रहण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  शाहगंज में हुआ जायसवाल युवा समाज का होली मिलन व शपथ ग्रहण




बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बिखेरा जलवा

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। युवा जयसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। फूलों की होली के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया गया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग सपरिवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अवधूत पीठाधीश्वर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. 1008 स्वामी सनातनन्द देव जी महाराज उपस्थित रहे। इस दौरान नयी कार्यकारिणी को शपथ दिलायी गयी। साथ ही अतिथियों का स्वागत करते हुये आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अजितेश जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल युवा मंच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जायसवाल समाज प्रेम नारायण जायसवाल सहित समाज के वरिष्ठ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, गीता प्रदीप जायसवाल, युवा जयसवाल समाज के अध्यक्ष धीरज जायसवाल, जौनपुर प्रेस क्लब के शाहगंज अध्यक्ष व युवा जायसवाल समाज के मीडिया प्रभारी चंदन जायसवाल, पत्रकार पंकज जायसवाल, डॉ एसएल गुप्ता, मनोज जायसवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, संदीप जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, निशाकांत जायसवाल, अर्पित जायसवाल, रविकांत जायसवाल, उमेश जायसवाल, रजनीश जायसवाल, देवेश जायसवाल, कमल नयन जायसवाल, शुभम जयसवाल, प्रदीप जायसवाल, पंकज जयसवाल, अभिनंदन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, उमा जायसवाल, विजय जायसवाल, आलोक जायसवाल, महिला अध्यक्ष आशा जायसवाल, रीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, रश्मि जायसवाल, पूनम जायसवाल, खुशबू जायसवाल, रूबी जायसवाल समेत तमाम तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!