Jaunpur News: अनुशासित जीवन की सीख देता है राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: विनोद

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: अनुशासित जीवन की सीख देता है राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: विनोद


विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सुल्तानपुर दरियावगंज गांव में स्थित श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय परिसर में बुधवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश शुक्ल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि यह अनुशासित जीवन जीने की सीख देता है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से छात्रों को ग्रामीण परिवेश की की जमीनी हकीकत की जानकारी होती है।

Jaunpur News: अनुशासित जीवन की सीख देता है राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: विनोद

विशिष्ट अतिथि विभव प्रकाश पाठक ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम की उपयोगिता बताते हुये कहा कि यह जीवन की दिनचर्या के साथ अनुशासित रहने की सीख देता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ग्राम प्रधान सुशील विश्वकर्मा ने रासेयो के छात्राओं को नियमित संयमित रहने की सीख दी। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज यादव, डॉ. राजेश तिवारी, मोहन यादव, संदीप यादव, हरिओम यादव, अभयराज मौर्य, श्रीमती रीता, डॉ. अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे। अंत में महाविद्यालय के संचालक सुनील तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!