शुभांशू जायसवाल
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मुर्तज़ाबाद, मुफ्तीगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया।
माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस ने संबोधित करते हुए कहा कि "NSS केवल एक शिविर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक कार्यशाला है। यहाँ से सीखा हुआ अनुशासन और सेवा भाव आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाएगा।" साथ ही इंस्टीटूशन्स के मैनेजर डॉ. नीरज राजहंस ने कहा कि "युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। इस 7 दिवसीय शिविर के माध्यम से छात्र न केवल समाज की समस्याओं को समझेंगे, बल्कि उनके समाधान में अपना श्रमदान भी करेंगे।" इंस्टीटूशन्स के प्राचार्य डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने शिविर की रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि "शिक्षा का असली उद्देश्य समाज के काम आना है। यह शिविर छात्रों में नेतृत्व क्षमता और 'स्वयं से पहले आप' की भावना विकसित करने का एक सुनहरा अवसर है।"
इस दौरान नीरज मौर्य और शुभम श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुये कार्यक्रम के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई की और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' तथा 'स्वच्छ भारत अभियान' जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अम्बुज सिंह, राकेश कुमार, आशीष प्रजापति, रमेश यादव, उधम बहादुर सिंह, संदीप कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)








