Jaunpur News: पति-पत्नी के विवाद में टूट रही शादी को मिशन शक्ति केन्द्र ने कराया समझौता

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पति-पत्नी के विवाद में टूट रही शादी को मिशन शक्ति केन्द्र ने कराया समझौता


राजेश पाल

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी पूनम और उनके पति करण कुमार के बीच गाली-गलौज, मारपीट व प्रताड़ना को लेकर चल रहा विवाद रविवार को मिशन शक्ति केंद्र के हस्तक्षेप से सुलझ गया। आवेदिका पूनम गौतम ने अपने पति करण के विरुद्ध मारने पीटने और प्रताड़ित करने के संबंध में महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी द्वारा जांच शुरू की गई थी। जांच के क्रम में रविवार को मिशन शक्ति केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया जहां महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों की शिकायतों को विस्तार से सुना। पुलिस द्वारा दी गई समझाइश और आपसी संवाद का सकारात्मक परिणाम निकला और दोनों पक्ष पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आपसी सहमति से सुलह समझौते के लिए तैयार हो गये। मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना की इस सफल पहल के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने का निर्णय लिया और लिखित समझौते के साथ ससम्मान अपने घर वापस लौट गये।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!