Jaunpur News: दो दिवसीय स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दो दिवसीय स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित


मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट को लेकर हुआ कार्यक्रम

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। जनपद की चर्चित संस्था आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत दो दिवसीय किशोरी स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता शिविर क्षेत्र के कन्हिपुर, बोझवा, सोहनी व बम्बावन में की गई। इस दौरान लगभग क्षेत्र की सैकड़ों किशोरियों का जांच परीक्षण किया गया। साथ ही मौजूद किशोरियों में सेनेटरी पैड भी वितरण किए गए। किशोरियों के स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया की रोकथाम व सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम लाडली योजना समेत आदि की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वन्दना कुमारी, सविता, शीला, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित तमाम स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों की जमकर प्रशंसा किया। शिविर में पहुंची किशोरियों का जांच थानागद्दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ संदीप, फार्मासिस्ट ज्ञानचंद लैब तकनीशियन चन्द्रशेखर चौहान ने किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!