अरविन्द यादव
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में महामहिम राज्यपाल द्वारा दिलीप सोनकर, सुरभि श्रीवास्तव व श्यामजीत प्रजापति को नगर पंचायत का सभासद नामित किया है जिसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश गिरी की अध्यक्षता में गर्मजोशी से पार्टी पदाधिकारियों द्वारा नामित सभासदों का स्वागत करके नगर के विकास में ईमानदारी व लगन से काम करने की सलाह दिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री महिला मोर्चा जुही सिंह, प्रभाकर वर्मा, डाॅ आशुतोष दूबे, अजय सोनकर, हंस कुमार सोनकर, सच्चिदानंद राय, राजदेव चौहान, अंकित शर्मा, सतीश सोनकर, युसुब समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)







