Jaunpur News: मारपीट व जानमाल की धमकी का आरोप, दर्जनों लोग पहुंचे थाने

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मारपीट व जानमाल की धमकी का आरोप, दर्जनों लोग पहुंचे थाने


सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव के करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर बूढूपुर गांव के नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लिखित प्रार्थना पत्र दिया।पीड़ितों के अनुसार होली के दिन बूढूपुर गांव के कुछ युवक बघरवारा पहुंचे और सचिन समेत अन्य ग्रामीणों से कहासुनी करने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा मना करने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ देर बाद वे लोग दर्जनों की संख्या में लाठी, डंडे व तलवार लेकर दोबारा गांव में आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में साहबदीन, हरेंद्र, सागरनाथ, मोहन सहित कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!