Jaunpur News: राजकीय महिला महाविद्यालय में 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन

Aap Ki Ummid
follow us

शाहगंज, जौनपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद सिंह (विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश यादव (विभाग प्रभारी इतिहास) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं लक्ष्य गीत का गायन किया गया तथा अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद सिंह ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं स्वयंसेविकाओं के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने छात्राओं को अनुशासन, नैतिकता एवं विवेकपूर्ण ज्ञान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवाजी सिंह ने सात दिवसीय विशेष शिविर के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप—रेखा प्रस्तुत किया।

इस दौरान प्राचार्य ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. अखिलेश, सर्वजीत सिंह, प्रो. रमेश चंद्र, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. अमृता बरनवाल, राज बहादुर जायसवाल, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, सुरेश, सुशील मिश्रा, योगेंद्र, अनुराग सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!