Jaunpur News: ई-बीएलओ एप से सर्वाधिक मतदाता एंट्री में जनपद को मिला द्वितीय स्थान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ई-बीएलओ एप से सर्वाधिक मतदाता एंट्री में जनपद को मिला द्वितीय स्थान


जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रदान की जायेगी 20000 की प्रोत्साहन राशि

जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के पत्र द्वारा विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष ने अवगत कराया कि त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण माह जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 के मध्य संपन्न कराया जाना है जिसको पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला स्तरीय कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) उत्तर प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अत्यंत लगन परिश्रम एवं निष्ठा से कार्य किया गया।

त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य को कुशलता पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार ई-बीएलओ एप से मतदाता एंट्री का अधिकतम प्रयोग किए जाने वाले सर्वोच्च तीन जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को सम्मानित किया जाना है जिसमें जौनपुर के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में किये गये उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। आयोग के निर्देशानुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को 20,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जानी है।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम से हमारे जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सभी के समन्वय एवं प्रयास का यह सार्थक परिणाम हैं। उन्होंने निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!