Jaunpur News: हिन्दी विभाग के नये छात्रों के लिये हुआ स्वागत एवं परिचय समारोह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हिन्दी विभाग के नये छात्रों के लिये हुआ स्वागत एवं परिचय समारोह


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा नए छात्रों के स्वागत एवं परिचय हेतु परिचय समारोह किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एमए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को विभागीय वातावरण से परिचित कराना तथा उनके शैक्षणिक मार्गदर्शन को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजदेव दुबे सहित अन्य प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

प्राचार्य प्रो. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन भी है। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. दुबे ने हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति गंभीर एवं समर्पित रहने का आह्वान किया। प्रो. सुषमा सिंह, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, प्रो. पुष्पा सिंह, डॉ. ओम प्रकाश सिंह तथा डॉ. वंदना सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

एमए प्रथम वर्ष की यादव खुशबू को मिस फ्रेशर और आशीष मौर्य को मिस्टर प्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति विश्वकर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बाल विकास यादव ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!