Jaunpur News: आकाशीय बिजली से युवक की हुई दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Aap Ki Ummid
follow us


मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिये गये लगभग 17 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत कुमार पुत्र ज्ञानपति चौहान शौच के लिए खेत की ओर गया था। लौटते समय वह रास्ते में मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गयी जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।



घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मछलीशहर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसा, क्षेत्र में अचानक मौसम परिवर्तन के चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!