Jaunpur News: फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में वार्षिक इफ्तार आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में वार्षिक इफ्तार आयोजित


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित फ़रीदुल हक़ मेमोरियल पी.जी. कॉलेज,सबरहद में वार्षिक इफ्तार डिनर का आयोजन हुआ। यह आयोजन कॉलेज प्रबंधक नासिर जमाल के नेतृत्व में हुआ जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक केराकत तूफानी सरोज, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व विधायक अरशद खान, पूर्व स्पेशल जज विनय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, तेज बहादुर सिंह, अफरोज़ आलम, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजकुमार मिश्र, डॉ. जावेद अहमद, ट्यूलिप हार्ट केयर हॉस्पिटल जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. मोहसिन ज़फर सहित जौनपुर, आज़मगढ़, सुल्तानपुर के सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा व व्यवसाय जगत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इफ्तार से पीनक निर्धारित समय पर अज़ान हुई जिसके बाद सभी ने रोज़ा खोला। इसके उपरांत मग़रिब की नमाज़ अदा की गई और फिर सामूहिक रूप से डिनर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम एवं मोहम्मद शाहिद नईम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!