Jaunpur News: एनएसएस शिविर के 5वें दिन 'पर्यावरण संरक्षण' पर हुई संगोष्ठी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एनएसएस शिविर के 5वें दिन 'पर्यावरण संरक्षण' पर हुई संगोष्ठी


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित फ़रीदुल हक़ मेमोरियल पी0जी0 कॉलेज सबरहद में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रानिका कन्नौजिया ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारे जीवन का सबसे बड़ा ध्येय है, क्योंकि यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो जीवन भी सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य मानने की अपील किया। स्नेहा, प्रियंका सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ0 शिव प्रसाद यादव ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि प्रकृति— जैसे वायु, जल, भूमि, वन, जीव-जंतु को सुरक्षित रखना और उसका संतुलन बनाए रखना ही पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने इसके प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग, प्रदूषण में कमी, वन एवं वन्य जीवों की रक्षा, जल-वायु-भूमि की शुद्धता बनाए रखने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण, पानी व बिजली की बचत तथा प्लास्टिक के कम उपयोग पर जोर दिया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अनामिका पांडेय, शाहबाज आलम, शफ्क जहरा खान, खुशी फातिमा, हीना, दामिनी, अंजू, नेहा, आंचल, पूजा यादव, वर्षा यादव, गरिमा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!