अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (संविदा) भर्ती के तहत कुल 14 पदों (9 बीकॉम एवं 5 फार्मेसी) के लिए आयोजित लिखित परीक्षा प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक अध्ययन एवं शोध संस्थान में सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों ने अनुशासन और गंभीरता के साथ भाग लिया। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने केंद्र पर परीक्षा का निरीक्षण किया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह लगातार परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को देखते रहे। केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय पर प्रवेश, जांच और बैठने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। विवि प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
.jpg)






