Hyderabad News: बिहार स्थापना दिवस पर 24 मार्च को होगा भव्य आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Hyderabad News:  बिहार स्थापना दिवस पर 24 मार्च को होगा भव्य आयोजन


परबत सिंह सोलंकी

हैदराबाद। बोवनपल्ली स्थित मल्लारेड्डी गार्डन में बिहार फाउंडेशन चैप्टर हैदराबाद एवं बिहार एसोशिएशन हैदराबाद द्वारा बिहार स्थापना दिवस 24 मार्च मंगलवार को भव्य रुप से मनाने के लिए कार्यकारिणी बैठक की गई। परबत सोलंकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्र एवं उत्तम यादव ने संयुक्तरुप से बताया कि हर वर्ष की भांति हैदराबाद में बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम भव्यरुप से आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बिहार फाउंडेशन की स्थापना बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2006 में की गई थी तथा हैदराबाद चैप्टर की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। यह संस्था बिहार की कला, संस्कृति एवं परंपराओं को देश-विदेश में प्रचारित करने के साथ-साथ राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यरत है। बिहार स्थापना दिवस हमें राज्य की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत की याद दिलाता है। 22 मार्च 1912 को बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। तब से लेकर आज तक इस धरती ने देश को अनेक महान व्यक्तित्व, विद्वान, साहित्यकार एवं समाज सेवी दिए हैं। बिहार की समृद्ध परंपराएं, विविधता में एकता तथा यहां के लोगों की मेहनत और संघर्षशीलता इसकी पहचान है। वर्तमान समय में बिहार शिक्षा, कृषि, उद्योग एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र

में निरंतर प्रगति करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मे सम्मानित अतिथि विकास राज आई.ए.एस होफ्लगे। कार्यक्रम के मध्य हैदराबाद में सक्रिय प्रवासी बिहारियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार शिल्पी राज, विजय चौहान, मनोज तिवारी ‌‘घायल‌‘, रविराज दीपू द्वारा रंगारंग संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यकारिणी बैठक में बिहार फाउंडेशन हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन मानवेन्द्र मिश्रा, सचिव उत्तम यादव, बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरे राम सिंह, महासचिव प्रभास कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह, भरत सिंह, दशरथ यादव, राम विनोद झा, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, चन्दन यादव, हरे राम यादव, बालकृष्ण यादव, राजू राय, ए.के. मोर्या, धर्मेंद्र सिंह, दीपक यादव, जितेंद्र गुप्ता, पवन सिंह राजपूत, अजय ओझा, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा ने बिहार प्रवासी बन्धुओफ्ल से निवेदन किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम में समय पर पधारकर कार्यक्रम का लाभ लेवे एवं इस विशेष अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने राज्य के विकास, सामाजिक समरसता एवं समृद्धि में सक्रिय योगदान दें।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!