जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन क्लिक द्वारा फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों की क्षतिपूर्ति और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को लाभ हस्तांतरण कार्यक्रम लाइव प्रसारण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में हुआ। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 4998 किसानों को रुपये 3 करोड़ 13 लाख तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के तहत 30 लाभार्थियों को कुल 1.5 करोड़ रुपए डीबीटी के तहत उनके खाते में हस्तांतरित हुआ।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने बताया कि फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर कृषि का सतत विकास कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अजित प्रजापति ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं सहित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दिया।
कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए केके पांडेय, उप कृषि निदेशक डा. वीबी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह, सहयोगी विभाग उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के जनपद अधिकारी एवं बीमा प्रतिनिधि सहित जनपद के प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
.jpg)







