Jaunpur News: डीएम ने की कर—करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम ने की कर—करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर और राजस्व की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि राज्यकर की वसूली निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि वसूली में तेजी लाते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

शासन की मंशानुरूप राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर वसूली सुनिश्चित की जाए। यह भी कहा कि नियमित मॉनिटरिंग करते हुए विभागवार प्रगति की समीक्षा की जाए और जहां भी कमी हो, उसे तत्काल दूर किया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!