अभियान: 5 नमूनों के साथ अब तक लिये गये 45 नमूने
अजय पाण्डेय
जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से 19 से 28 फरवरी तक संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण द्वारा 21 फरवरी को जनपद के विभिन्न बाजारों में स्थित अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ दूध का 1 नमूना, पनीर का 1 नमूना, पेड़ा का 1 नमूना एवं खोया का 2 नमूना संग्रहीत किया गया है। इस प्रकार आज विभिन्न खाद्य पदार्थों का कुल 5 नमूना संग्रहित करते हुए जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई इत्यादि की कमी पाये जाने पर कुल 5 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया।
उपरोक्त के साथ खाद्य कारोबारकर्ता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत फूड सेफ्टी ऑनव्हील के माध्यम से खाद्य सचलदल द्वारा 21 फरवरी को जनपद के सिपाह बाजार, जेसीज चौराहा एवं लखौवा बाजार स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 34 नमूनों की मौके पर जांचकर के जांच रिपोर्ट से अवगत कराते हुए खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं उपभोक्ताओं को जागरूकता किया गया। मानक के विपरीत पाये गये 2 नमूनों के सापेक्ष तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थ पेड़ा एवं खोया का नमूना संग्रहीत करते हुए जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक जनपद के कुल 46 विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने संग्रहीत कर नियमानुसार जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई इत्यादि की कमी पाये जाने पर कुल 14 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया।
.jpg)
