Jaunpur News: बक्शा थाने में छात्राओं को कानून एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बक्शा थाने में छात्राओं को कानून एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक


विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय बक्शा थाना परिसर में सोमवार को छात्र—छात्राओं को थाना परिसर में कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता के अलावा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सोमारु राम प्रजापति के समन्वय से कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम एसपीईल के तीसरे चरण के आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माँ गुजराती पीजी कॉलेज चुरावनपुर, श्री विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय सुल्तानपुर दरियावगंज, महाविद्यालय समरजीत एस.जे. पीजी कॉलेज बीरभानपुर, धर्मा देवी पीजी कॉलेज उटरुकला और सल्तनत पीजी कॉलेज बदलापुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान बक्शा धनियांमऊ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, नैतिक मूल्यों, हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को विशेष रूप से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।छात्र-छात्राओं को वृद्धा आश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन केंद्र और मिशन शक्ति केंद्र जैसे विभिन्न सामाजिक संस्थानों के बारे में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और थाने के विभिन्न कार्यालयों में होने वाले कार्यों से परिचित कराया गया। यह पहल समाज और पुलिस के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने में सहायक होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतीक रघुवंशी, अभिषेक कौशिक, डॉ. बसन्त पाठक, इन्द्र बहादुर यादव, केशरी प्रसाद, विजय बहादुर पाल, रत्नाकर सिंह, राजेश कुमार, मनोज यादव, संदीप यादव, हरि प्रसाद यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!