सोनू गुप्ता
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ठाठर भवानीगंज में स्थित में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व भस्म से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना किया। पर्व पर मंदिर को फूलों, विद्युत झालरों और धार्मिक पताकाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया था। पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और महाआरती संपन्न कराई गई। आस—पास के गांवों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे जिससे पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा। देर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा की दृष्टि से रामपुर पुलिस और नेवढ़िया पुलिस के जवान लगातार मुस्तैद रहे। मेले की सुरक्षा का जायजा लेने मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, गोपालापुर चौकी प्रभारी महंगू यादव, भाऊपुर चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, सब इंस्पेक्टर छीतेश्वर तिवारी, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल राजा कुमार, दीपक कुमार, महिला कांस्टेबल मनीषा सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित दर्शन के लिए प्रशासन की सराहना किया। गौरीशंकर मंदिर आस्था, अनुशासन और सुरक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बना रहा।
.jpg)








