तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शिवरिहा ग्राम में वृहस्पतिवार की बीती रात चोरों ने किसान की भैंस चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार शिवरिहां निवासी पीड़ित दयाराम यादव ने सुजानगंज थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले हमारे यहां पशु तस्करी के आरोपी रामचंद्र उपाध्याय निवासी पढुआ व पशु व्यापारी शेरु बाल्हामऊ हमारी भैंस व पीढ़ियां बेचने के लिए कह रहे थे जिसको मैंने मना कर दिया। इसके बाद वृहस्पतिवार को बीती रात मेरी भैंस व पढिया चोरी हो गई। पीड़ित ने उक्त दोनों व्यक्ति रामचंद्र उपाध्याय व शेरु के उपर ही आरोप लगाए हैं कि इन्हीं दोनों की मिली भगत से हमारी भैंस व पढिया चोरी हुई है। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा एक सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी दिखाया जा रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक पिकअप वाहन पर रात में कोई व्यक्ति भैंस लेकर जा रहा है।
.jpg)







