प्रदीप दूबे
सरपतहां, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, ऑनलाइन अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन संसाधनों का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण प्रो. अरविंद सिंह, डॉ अवधेश मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ वंदना तिवारी, डॉ जितेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुए टैबलेट वितरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)







