Jaunpur News: लापता वृद्धा का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  लापता वृद्धा का कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम


फायर ब्रिगेड की सहायता से शव को निकला गया बाहर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण चल सकेगा पता: थानाध्यक्ष

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक कुएं से लापता बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 70 वर्षीय विद्या के रूप में हुई है जो बीते मंगलवार दोपहर से घर से लापता थीं।

जानकारी के अनुसार खर्गसेनपुर निवासी संजय गुरुवार सुबह गांव के बगीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रविन्द्र सिंह के मकान के सामने स्थित कुएं में झांकने पर उन्हें एक शव दिखाई दिया। शव दिखते ही उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया।

परिजनों ने बताया कि विद्या मंगलवार दोपहर से अचानक घर से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र हैं एक गांव में रहकर मजदूरी करता है जबकि दूसरा बाहर रहकर नौकरी करता है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थीं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!