शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के टीडी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह की माता मालती सिंह के निधन के बाद शास्त्री नगर काली कुती स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों और नगर के गणमान्य लोग पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लोगों ने उन्हें कुशल समाजसेविका तथा दीन दुखियों की सेवा के लिए हमेशा कृत संकल्पित रहने वाली बताया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह, गोमती नगरी सहकारी बैंक के प्रबंधक विजेंद्र सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय नौजवान सभा के अध्यक्ष नवीन सिंह, राणा सिंह, पत्रकार राजकुमार सिंह सहित तमाम मौजूद रहे।
.jpg)







