Jaunpur News: त्योहारों को लेकर थाना परिसर में हुई शान्ति समिति की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: त्योहारों को लेकर थाना परिसर में हुई शान्ति समिति की बैठक


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। आगामी त्योहारों को लेकर सरपतहां थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों को त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बताया। होली, ईद और नवरात्रि को देखते हुए ग्राम प्रधानों, होलिका वॉलेंटियर समेत अन्य लोगों के साथ आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील किया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, बृजेश उपाध्याय, बबलू, शहाबुद्दीन, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम ग्राम प्रधान, गणमान्य लोग, उपनिरीक्षक कामेश्वर तिवारी आदि स्टाफ मौजूद रहा।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!