Jaunpur News: वैज्ञानिक सोच से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण: प्रो. वन्दना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  वैज्ञानिक सोच से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण: प्रो. वन्दना


विकसित भारत के लिये शोध—नवाचार जरूरी: प्रो. बालचन्द्र

पूविवि में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सम्पन्न

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आर्यभट्ट सभागार में प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने विज्ञान को समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताते हुये विद्यार्थियों को नवाचार, शोध एवं सृजनात्मक चिंतन की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही राष्ट्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है तथा नई पीढ़ी को समस्याओं के समाधान हेतु तार्किक एवं प्रयोगात्मक सोच विकसित करनी चाहिए। भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें अपने युवा पीढ़ी को सशक्त करना पड़ेगा। इस दिशा में भारत सरकार के स्टार्टअप, इनक्यूबेटर, शोध और अनुसंधान में प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रो. बाल चन्द्र यादव ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीन वैज्ञानिक अनुसंधानों के साथ नैनोसाइंस एवं इसकी उपयोगिता तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया। साथ ही कहा कि वर्तमान युग ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था का है जिसमें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की निर्णायक भूमिका है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. मृत्युञ्जय पाण्डेय ने वैज्ञानिक सोच, गुणवत्तापूर्ण शोध, अंतर्विषयी अध्ययन तथा युवाओं की जिम्मेदारी पर विचार व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों को शोध में मौलिकता, नैतिकता और समर्पण बनाये रखने की प्रेरणा दिया।

रज्जू भैया संस्थान के निदेशक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने स्वागत भाषण देते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने विज्ञान में महिलाओं के उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस दौरान आयोजित क्विज, निबंध लेखन, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय के प्रति गहन समझ स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. देवराज सिंह ने प्रस्तुत किया तो संचालन डॉ. शशिकांत यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार, डा दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. काजल डे, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. रामांशु, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. दीपक मौर्य, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अवधेश मौर्य सहित विभिन्न संकायों के शिक्षकगण, शोधार्थी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!